Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुटलैहड़ में भाजपा का कांग्रेस पर हमला, देवेंद्र भुट्टो ने सरकार और विधायक पर उठाए सवाल

Summer express/ऊना, राकेश -:कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कांग्रेस सरकार और क्षेत्र के मौजूदा विधायक विवेक शर्मा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने विधायक विवेक शर्मा के लगातार विदेशी दौरों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि विधायक बनने के बाद कम समय में कई विदेश यात्राएं करना जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। भुट्टो ने कहा कि जनता यह जानना चाहती है कि इन दौरों पर होने वाला भारी खर्च आखिर कहां से आ रहा है।

देवेंद्र भुट्टो ने दावा किया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस लंबे अंतराल के बाद सत्ता तक पहुंची है, लेकिन आने वाले वर्षों में जनता फिर कांग्रेस को मौका नहीं देगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर सजग है तथा आगामी चुनावों में कांग्रेस को इसका जवाब मिलेगा।पूर्व विधायक ने प्रदेश सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार द्वारा शुरू की गई हिमकेयर योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत थी, लेकिन वर्तमान सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने इस योजना को बंद कर जनता के साथ अन्याय किया है।भुट्टो ने आरोप लगाया कि हिमकेयर योजना बंद होने के कारण प्रदेश के कई जरूरतमंद मरीज समय पर उपचार से वंचित रह गए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में आई परेशानियों की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार को लेनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार से जनता के हित में स्वास्थ्य योजनाओं को दोबारा प्रभावी रूप से लागू करने की मांग भी की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना बीजेपी में जनरल सेक्रेटरी की सीट पर पेच : नीटू v/s गोशा

सुनील | लुधियानासमर न्यूज भाजपा के नए प्रधान बने 2 महीने बीतने को हैं लेकिन अब तक जिला टीम नहीं बन पाई। कारण है जनरल सेक्रेटरी की सीट की लड़ाई। क्योंकि जिला जनरल सेक्रेटरी की एक सीट पर भाजपा के दो दिग्गज नेता अपने चहेते को बिठाना चाहते हैं। यह चहेते दोनों ही सिख समुदाय...

बनने से पहले ही सवालों में आई 1.40 करोड़ की लादियां – बाड़ेवाल सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के लादियां से बाड़ेवाल डोगरा-बचन सिंह मार्ग तक करीब 1.40 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क निर्माण पूरा होने से पहले ही सवालों में आ गई है। वर्षों से बदहाल सड़क के बनने से लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण के दौरान ही स्थानीय...

विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में गुगनी पर हत्या की साजिश और अन्य धाराओं में चलेगा ट्रायल

6 अक्तूबर को सरकारी गवाह होंगे पेश, तीन शूटरों को पहले ही हो चुकी है उम्रकैदसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज़ यूथ अकाली दल नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ वि्क्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में पांच साल बाद भी कानूनी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। मोहाली की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने अब खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से...

कल से शुरू होगा विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल25 हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों से 25,000 से अधिक युवा खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू होने वाले विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लेंगे। राउंडग्लास फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस तीसरे संस्करण में फुटबॉल और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। फेस्टिवल का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को संगठित खेल प्रतियोगिताओं से जोड़ना...

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा

एजेंसी | वाशिंगटन अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का रास्ता साफ कर दिया है। ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ नामक विधेयक 262 के मुकाबले 159 मतों से पारित हुआ।यह पहले ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.