Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, सर्च ऑपरेशन के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने दी राहत

Summer express, मुंबई I छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता (BDS) मौके पर पहुंचा और पूरे एयरपोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया।

सहार पुलिस के अनुसार, यह धमकी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी, जिसमें एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गईं और एयरपोर्ट तथा आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

हालांकि, अधिकारियों ने पुष्टि की कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं मिली। इसके बाद इस धमकी को पूरी तरह फर्जी करार दिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और धमकी भरा ईमेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बठिंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 किलो से अधिक अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सप्लाई लिंक झारखंड से जुड़ा

Summer express, बठिंडा I नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बठिंडा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4 किलो 100 ग्राम अफीम के साथ दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हुंडई वर्ना कार भी जब्त कर ली है। शुरुआती...

हैदराबाद में पड़ोसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, कपड़े सुखाने को लेकर मारपीट

Summer express, हैदराबाद I शहर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां मामूली विवाद ने पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प का रूप ले लिया। बालकनी में कपड़े सुखाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवारों के बीच हाथापाई हो गई। क्या है पूरा मामला?पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने...

धर्मशाला में न्याय योजनाओं की समीक्षा करेंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, दल-बदल मामले पर स्पीकर के अधिकारों का किया उल्लेख

धर्मशाला/राहुल -:केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सोमवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा, पवन काजल सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही। मीडिया से बातचीत के दौरान मेघवाल ने धर्मशाला में आयोजित होने वाले एक महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रम...

हिमाचल के शहरी निकाय चुनावों पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, विधायकों को वोट का अधिकार

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश के शहरी निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव में विधायकों के मतदान अधिकार को लेकर चल रहे विवाद में राज्य सरकार को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा जारी अंतरिम आदेशों पर रोक लगा दी है। इसके साथ...

हिमाचल में इस बार कम बरसेगा मानसून:18-19 जून को आंधी-बिजली का ‘येलो अलर्ट’

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है वहीं  इस वर्ष मानसून का रुख कुछ धीमा रह सकता है, जिससे आम जनता को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है वहीं किसान बागवानों की चिंताएं बढ़ सकती है।मौसम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.