Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अच्छी बारिश से मक्की की बुवाई को मिला बढ़ावा, बिलासपुर में बीज और उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:जिले में पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई अच्छी बारिश ने मक्की की खेती करने वाले किसानों के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार कर दी हैं। कृषि विभाग के अनुसार खेतों में पर्याप्त नमी बनने से अब मक्की की बुवाई में तेजी आने की संभावना है। विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे एक-दो दिन धूप निकलने के बाद बुवाई करें, ताकि बीजों का अंकुरण बेहतर हो और फसल की अच्छी शुरुआत हो सके।

उप निदेशक कृषि विभाग बिलासपुर कुलभूषण धीमान ने बताया कि जिले का कुल शुद्ध बोया गया क्षेत्र करीब 32 हजार हेक्टेयर है, जिसमें लगभग 27 हजार हेक्टेयर क्षेत्र मक्की आधारित खेती के अंतर्गत आता है। अब तक जिले के 40 से 50 प्रतिशत क्षेत्र में मक्की की बुवाई पूरी हो चुकी है, जबकि हाल ही में हुई बारिश के बाद शेष क्षेत्रों में भी बुवाई का कार्य तेज होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मक्की की बुवाई का समय अंतिम चरण में है, इसलिए किसान मौसम का लाभ उठाते हुए समय पर बुवाई करें।उन्होंने जानकारी दी कि जिले के लिए लगभग 1,500 क्विंटल मक्की बीज की मांग के अनुरूप समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की गई थी। विभिन्न किस्मों के बीज सभी विकास खंडों में पहुंचाए गए और अधिकांश किसानों को वितरित किए जा चुके हैं। वर्तमान में भी सीमित मात्रा में बीज उपलब्ध है तथा जिले में कहीं से भी बीज की कमी की सूचना नहीं मिली है।

कृषि विभाग ने उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर भी किसानों को आश्वस्त किया है। मिश्रित उर्वरक और यूरिया विभिन्न बिक्री केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और आवश्यकता के अनुसार किसानों को वितरित किए जा रहे हैं। विभाग का कहना है कि किसानों को खाद और बीज के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

कुलभूषण धीमान ने बताया कि विभाग में विस्तार (एक्सटेंशन) स्टाफ की कमी होने के बावजूद लाइसेंसधारी बीज एवं उर्वरक विक्रेताओं तथा सहकारी समितियों के सहयोग से किसानों तक समय पर कृषि सामग्री पहुंचाई गई। विभाग का प्रयास है कि किसानों को उनके घर के नजदीक ही सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हों, जिससे खरीफ सीजन की बुवाई सुचारु रूप से पूरी हो सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेगा रोजगार मेले में 100 से अधिक कंपनियां शामिल, युवाओं में दिखा उत्साह

Summer express, पलवल, सुंदर कुंडू, । हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में आयोजित मेगा रोजगार मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने अपने...

हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में छात्रों की मानसिक सेहत पर विशेष फोकस, शुरू होगा काउंसलिंग कार्यक्रम

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब कॉलेजों में तनाव, अवसाद और मानसिक दबाव से जूझ रहे विद्यार्थियों की समय रहते पहचान कर उन्हें काउंसलिंग और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया...

12 दिन बाद फरार हुई नवविवाहिता, शादी के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

Summer express, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विवाह के महज 12 दिन बाद नवविवाहिता अचानक ससुराल से गायब हो गई। पीड़ित पति का आरोप है कि महिला पहले से शादीशुदा थी और इस तथ्य को छिपाने के लिए आधार कार्ड में हेरफेर...

अंबाला कैंट स्टेशन के पास नाले में मिली 15 माह की मासूम की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, अंबाला। अंकुर कपूर  , अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पास एक नाले से करीब 15 महीने की मासूम बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे...

फतेहाबाद में शराब ठेकों पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, फायरिंग कर लाखों की लूट

Summer express, फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले में गुरुवार देर रात हथियारों से लैस तीन बदमाशों ने दो शराब ठेकों को निशाना बनाते हुए दहशत फैला दी। आरोपियों ने टोहाना क्षेत्र के गांव रूपांवाली और रतिया इलाके के गांव घासवा स्थित शराब ठेकों पर फायरिंग, मारपीट और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान घासवा ठेके पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.