Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल के गांवों में बढ़ेंगी सुविधाएं और सुरक्षा :लगेंगी 90 वाट एलईडी स्ट्रीट लाइटें, खुले बोरवेल पूरी तरह बंद

Summer express, कैथल,बलिंदर कुमार | कैथल जिला परिषद ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में गांवों की फिरनी पर आधुनिक 90 वाट की एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। वहीं, जिला परिषद ने खुले बोरवेलों को बंद कराने का अभियान भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। जिला प्रशासन का दावा है कि जिले के किसी भी गांव में अब खुला बोरवेल नहीं है।

पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता अंकुर गर्ग ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर रोशनी उपलब्ध कराने, रात के समय आवागमन को सुरक्षित बनाने और गांवों के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से यह विशेष परियोजना शुरू की गई है। इसके तहत गांवों की फिरनी पर बजाज कंपनी की 90 वाट क्षमता वाली उच्च गुणवत्ता की एलईडी स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना को चार चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। इस दौरान जिले के 35 गांवों में कुल 1,789 एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, जिससे इन गांवों की फिरनी रात के समय रोशनी से जगमगा उठी है।

वर्तमान में दूसरे चरण का कार्य प्रगति पर है। इस चरण में भी 35 गांवों का चयन किया गया है, जहां 1,334 नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन गांवों में भी जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

अंकुर गर्ग ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने में ग्राम सचिवों, सरपंचों और ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगने से गांवों में रात के समय आवागमन अधिक सुरक्षित होगा और ग्रामीण क्षेत्रों की सुंदरता में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।

इसके साथ ही जिला परिषद ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खुले बोरवेलों को बंद कराने का विशेष अभियान भी चलाया। इस संबंध में जिले की सभी सातों सब-डिवीजनों के एसडीओ को निर्देश जारी किए गए थे कि ग्राम पंचायतों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी गांव में कोई बोरवेल खुला न रहे। यदि कहीं खुला बोरवेल मिले तो उसे तत्काल सुरक्षित तरीके से ढककर बंद कराया जाए।

जिला परिषद को सातों सब-डिवीजनों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार संबंधित अधिकारियों ने सभी ग्राम पंचायतों को आवश्यक निर्देश जारी करने के साथ मौके पर निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान जिले के किसी भी गांव में खुला बोरवेल नहीं पाया गया। इससे स्पष्ट है कि जिला प्रशासन और ग्राम पंचायतों ने इस संवेदनशील विषय को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की है।

कार्यकारी अभियंता अंकुर गर्ग ने कहा कि जिला परिषद भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, सुरक्षा और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाती रहेगी, ताकि गांवों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.