Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर, 14 लोगों की मौत

Summer express, रांची/गिरिडीह। झारखंड में मौसम ने जानलेवा रूप धारण कर लिया। राज्य के गिरिडीह, दुमका और लातेहार जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। हादसों के बाद प्रभावित क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत एवं सहायता कार्यों में जुटी हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सबसे अधिक नुकसान गिरिडीह जिले में हुआ, जहां नौ लोगों की जान चली गई। खोरीमहुआ के उप-मंडलीय पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके अधिकार क्षेत्र के तीन थाना इलाकों में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हुई और तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें देवरी थाना क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। बताया गया कि कुछ युवक खेलकूद के बाद एक स्थान पर बैठे थे, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। मृतकों में चार युवाओं की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताई गई है।

गावां और नौडीहा थाना क्षेत्रों में भी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई, जबकि बगोदर थाना क्षेत्र में एक अन्य व्यक्ति की जान चली गई। गिरिडीह की सबसे हृदयविदारक घटना गावां थाना क्षेत्र के पटना चौक स्थित भेलवा मुख्य मार्ग के पास हुई। यहां 35 वर्षीय पूनम देवी खेत में धान रोपाई का काम करने के बाद अन्य महिलाओं के साथ बरगद के पेड़ के नीचे भोजन कर रही थीं। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उनके तीन छोटे बच्चे मां के शव के पास बैठकर रोते रहे। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। बताया गया कि मृतका के पति दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

वहीं दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित चार लोग घायल हुए हैं। लातेहार जिले में भी आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई और एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और ऊंचे स्थानों से दूर रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने भी बारिश और गरज-चमक के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में मॉल के बाहर खड़ी टाटा पंच कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला

summer express , गुरुग्राम। सेक्टर-69 स्थित स्पेज कॉरपोरेट मॉल के बाहर खड़ी टाटा पंच कार में रात अचानक आग लग गई। घटना रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। आग लगने से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, कार चालक किसी काम से मॉल के...

गांधी जयंती पर पलवल स्टेशन पहुंचे गौरव गौतम, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

summer express, सुन्दर कुंडू ,पलवल। गांधी जयंती के अवसर पर हरियाणा के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को पलवल रेलवे स्टेशन परिसर में महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेते हुए श्रमदान किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला सहित पार्टी के...

सिम्मी अग्निहोत्री पर टिप्पणी से शुरू विवाद में नया मोड़,भाजपा नेता ने उपमुख्यमंत्री  के बयानों पर उठाए सवाल

Summer express/ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता अजय जोशी की ओर से डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की दिवंगत पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री को लेकर की गई कथित टिप्पणी के बाद सियासी विवाद गहरा गया है। कांग्रेस की शिकायत पर पुलिस ने अजय जोशी के खिलाफ तीन धाराओं में मामला...

बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला, कर्ज और विकास कार्यों को लेकर उठाए सवाल

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने हमीरपुर स्थित हमीर होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल को लेकर कई सवाल उठाए और प्रदेश पर बढ़ते कर्ज तथा विकास कार्यों को लेकर सरकार...

सिंगापुर से खुलेंगे निवेश, नवाचार और वैश्विक साझेदारी के नए मार्ग

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | सिंगापुर से हरियाणा में निवेश, नवाचार और वैश्विक साझेदारी के नए मार्ग खुलने वाले हैं।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ अधिकारियों की टीम चार से छह अक्टूबर तक विदेश दौरे पर रहेगी। इस दौरान हरियाणा और सिंगापुर के बीच निवेश के साथ ही औद्योगिक सहयोग, तकनीकी साझेदारी तथा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.