Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चरखी दादरी में अवैध भ्रूण लिंग जांच रैकेट का पर्दाफाश, BMS डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार

Summer express, सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की पीसी-पीएनडीटी टीम ने अंतर-जिला कार्रवाई करते हुए चरखी दादरी में चल रहे कथित अवैध भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान एक बीएमएस डॉक्टर समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। टीम ने लिंग जांच के नाम पर वसूली गई रकम भी बरामद की है। मामले में चरखी दादरी सिटी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि चरखी दादरी में गर्भस्थ शिशु का लिंग बताने के लिए अवैध रूप से पैसे लिए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर सोनीपत से विशेष टीम गठित की गई। इसमें पीसी-पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कौशिक, डॉ. योगेश दहिया और चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा शामिल थे। टीम ने चरखी दादरी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

जांच के दौरान सामने आया कि चरखी दादरी स्थित प्रधान अस्पताल में कार्यरत बीएमएस डॉक्टर डॉ. विभूति वत्स कथित तौर पर भ्रूण का लिंग बताने के लिए सौदेबाजी कर रहा था। मामले में अस्पताल के एक्स-रे तकनीशियन रविंदर की भूमिका भी सामने आई। आरोप है कि लिंग जांच के लिए पंजीकृत सुविधा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने की व्यवस्था की गई थी। औपचारिक प्रक्रिया के तहत रेफरल पर्ची और फॉर्म-एफ भरवाया गया, लेकिन मौके पर एएनसी रजिस्टर का उचित रखरखाव नहीं मिला।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के दौरान सौदा 1.20 लाख रुपये से शुरू होकर एक लाख रुपये में तय हुआ। इसमें 40 हजार रुपये एडवांस के तौर पर डॉक्टर के कहने पर उसके एक परिचित के फोनपे खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए, जबकि बाकी 60 हजार रुपये अल्ट्रासाउंड के बाद नकद देने की बात तय हुई।

अल्ट्रासाउंड प्रक्रिया पूरी होने के बाद डॉक्टर ने फोन पर कथित तौर पर कोडवर्ड में गर्भस्थ शिशु का लिंग बताने का प्रयास किया। इसके बाद पहले से तैयार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और लिंग जांच के लिए दी गई रकम बरामद कर ली। पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

स्वास्थ्य विभाग और पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामला भ्रूण लिंग जांच पर रोक लगाने वाले कानून के तहत गंभीरता से जांचा जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.