Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Latest Posts

Summer Express - पक्की नौकरी की मांग को लेकर नगर निगम कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन, 18 जून से हड़ताल की चेतावनी

पक्की नौकरी की मांग को लेकर नगर निगम कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन, 18 जून से हड़ताल की चेतावनी

जालंधर  | नगर निगम जालंधर के ग्रेड-4 अस्थायी कर्मचारियों—जिनमें 58 फिटर कुली, 6 राजमिस्त्री और 15 जेसीबी ऑपरेटर शामिल हैं—ने अपनी नियमित नियुक्ति की मांग को लेकर नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन को ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वह बीते 12 से 15 वर्षों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सेवाएं दे...
Read more
Summer Express - पंजाब में R.C. और D.L. रिन्यूअल का अधिकार अब क्षेत्रीय अधिकारियों को

पंजाब में R.C. और D.L. रिन्यूअल का अधिकार अब क्षेत्रीय अधिकारियों को

जालंधर | पंजाब सरकार ने वाहन चालकों और आम नागरिकों को राहत देने के उद्देश्य से एक अहम निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने अब रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (R.C.) और ड्राइविंग लाइसेंस (D.L.) के रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण की जिम्मेदारी क्षेत्रीय अधिकारियों को सौंप दी है, ताकि लंबे समय से लंबित पड़े बैकलॉग को तेजी से निपटाया...
Read more
Summer Express - पंजाब में बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे

पंजाब में बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे

चंडीगढ़  |  पंजाब में हो रही रुक-रुक कर बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। सोमवार सुबह से ही राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। जहां कुछ दिन पहले तक पारा 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर...
Read more
Summer Express - पासपोर्ट सेवा अब गुरदासपुर में भी, डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में मोबाइल वैन तैनात

पासपोर्ट सेवा अब गुरदासपुर में भी, डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में मोबाइल वैन तैनात

जालंधर | अब गुरदासपुर और आसपास के क्षेत्रवासियों को पासपोर्ट बनवाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। जालंधर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO) ने गुरदासपुर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में मोबाइल पासपोर्ट सेवा वैन तैनात की है, जिससे स्थानीय लोग आसानी से पासपोर्ट आवेदन जमा कर सकें। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी यशपाल ने जानकारी दी कि इस पहल...
Read more
Summer Express - नाइजीरिया: बेन्यू राज्य में भीषण हमला, 150 से अधिक लोगों की मौत, घरों को लगाई आग

नाइजीरिया: बेन्यू राज्य में भीषण हमला, 150 से अधिक लोगों की मौत, घरों को लगाई आग

अबुजा |  उत्तर-मध्य नाइजीरिया के बेन्यू राज्य के येलेवाटा गांव में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक हुए एक क्रूर हमले में कम से कम 150 लोगों की जान चली गई। चश्मदीदों के अनुसार, हमलावरों ने रात के अंधेरे में सोते हुए ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग की और उनके घरों को आग के हवाले कर...
Read more
Summer Express - खन्ना: लड़की से दोस्ती को लेकर भिड़े दो गुट, गोलीबारी में युवक गंभीर रूप से घायल

खन्ना: लड़की से दोस्ती को लेकर भिड़े दो गुट, गोलीबारी में युवक गंभीर रूप से घायल

खन्ना | पंजाब के खन्ना में रविवार रात ग्रीनलैंड होटल के पास हुई गोलीबारी की घटना ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह फायरिंग किसी आपराधिक रंजिश का नहीं, बल्कि एक युवती से दोस्ती को लेकर चले आ रहे विवाद का नतीजा थी। इस गोलीकांड में सरहिंद निवासी...
Read more
Summer Express - यमुनानगर में ‘BSNL कर्मचारी’ बनकर चोरों ने उड़ाई लाखों की केबल, जेसीबी से खुदवाया गड्ढा

यमुनानगर में ‘BSNL कर्मचारी’ बनकर चोरों ने उड़ाई लाखों की केबल, जेसीबी से खुदवाया गड्ढा

यमुनानगर | हरियाणा के यमुनानगर में चोरों ने चोरी की एक हैरान करने वाली योजना को अंजाम दिया। खुद को BSNL कर्मचारी बताकर एक गिरोह ने जेसीबी मशीन के ज़रिए सड़क किनारे गड्ढा खुदवाया और BSNL की मोटी केबल काटकर चुरा ली। यह घटना प्यारा चौक के पास देर रात को हुई और पूरी वारदात...
Read more
Summer Express - ‘डॉक्टर डेथ’ के सहयोगी की गिरफ्तारी से खुला खौफनाक सीरियल किलिंग नेटवर्क का राज

‘डॉक्टर डेथ’ के सहयोगी की गिरफ्तारी से खुला खौफनाक सीरियल किलिंग नेटवर्क का राज

नई दिल्ली |  भारत के कुख्यात अपराधी डॉ. देवेंद्र शर्मा उर्फ ‘डॉक्टर डेथ’ के सहयोगी राजेंद्र उर्फ राजू उर्फ रजुआ को आखिरकार 21 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे अलीगढ़ के कासिमपुर इलाके से गिरफ्तार किया, जहां वह एक अलग कमरे में छिपा हुआ था। राजेंद्र की...
Read more
Summer Express - हरियाणा के अस्पतालों में अब ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा, OPD की लंबी लाइनों से मिलेगी राहत

हरियाणा के अस्पतालों में अब ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा, OPD की लंबी लाइनों से मिलेगी राहत

चंडीगढ़ |  हरियाणा के सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में मरीजों को अब पर्ची बनवाने के लिए ओपीडी की लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। सीएचसी मुलाना में ‘आभा’ प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण का पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा है, और अब इसे राज्य के हर...
Read more
Summer Express - ऑस्ट्रेलिया में छाया हरियाणा का बेटा, आशीष चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड

ऑस्ट्रेलिया में छाया हरियाणा का बेटा, आशीष चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड

भिवानी |  हरियाणा के भिवानी जिले से ताल्लुक रखने वाले 16 वर्षीय आशीष चौधरी ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित आईएसएफ इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन प्रतियोगिता में भारत का नाम रोशन किया है। 15 जून को पर्थ में हुए मुकाबले में आशीष ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित...
Read more
1 … 1,266 1,267 1,268 1,269 1,270 … 1,272

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.