Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Latest Posts

स्कूल सुरक्षा पर डीसी सख्त, अनुपस्थित प्रधानाचार्यों पर जताई नाराजगी

28 स्कूलों को बुलाया था बैठक में, दो बार रिमाइंडर के बावजूद कई निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य नहीं पहुंचे Summer express/शिमला-: स्कूली बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में शनिवार को बचत भवन में आयोजित बैठक में स्कूल परिसरों की...
Read more

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करना पड़ा भारी, व्यापारी गिरफ्तार.. कोर्ट ने 2 दिन के रिमांड पर भेजा

Summer express/शिमला, संजू-:शिमला में सोशल मीडिया पर हिमाचल विधानसभा के बाहर पुलिस जवानों के धरना-प्रदर्शन की भ्रामक खबर प्रसारित करना एक व्यापारी को भारी पड़ गया। पुलिस ने मामले में आरोपी व्यापारी कर्मचन्द भाटिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर शिमला में FIR No. 110/2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने...
Read more

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

Summer express/शिमला, संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी, उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत...
Read more

राधाष्टमी से पहले निखरेगी डल झील, अंतिम दौर में पहुंचा सौंदर्यीकरण

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के नडडी स्थित ऐतिहासिक डल झील राधाष्टमी पर्व से पहले नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आएगी। झील के सौंदर्यीकरण का काम इन दिनों अंतिम चरण में पहुंच गया है। बरसात के कारण निर्माण कार्य में कुछ देरी जरूर हुई, लेकिन अब अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। आगामी...
Read more

यूजीसी गाइडलाइन के विरोध में हमीरपुर में सामान्य वर्ग की रैली, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: केंद्र सरकार की ओर से जारी यूजीसी की नई गाइडलाइन के विरोध में शनिवार को हमीरपुर शहर में सामान्य वर्ग के लोगों ने रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। भोटा चौक से शुरू हुई रैली गांधी चौक तक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने नई गाइडलाइन को एकतरफा बताते हुए इसे वापस लेने की मांग उठाई।...
Read more

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

Summer express ऊना, राकेश-: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं...
Read more

हमीरपुर में 30 अगस्त को तीन केंद्रों पर होगी नीट-पीजी परीक्षा, प्रशासन ने कसी कमर

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमडी, एमएस सहित विभिन्न स्नातकोत्तर डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 30 अगस्त को नीट-पीजी परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिला हमीरपुर में इस परीक्षा के लिए तीन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन...
Read more

एक माह से दहशत का कारण बना तेंदुआ पिंजरे में कैद, 69 पालतू जानवरों को बना चुका था शिकार

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: मंडी शहर से सटे रेहड़धार क्षेत्र में पिछले करीब एक महीने से लोगों के बीच दहशत का कारण बने तेंदुए को आखिरकार वन विभाग ने पकड़ लिया है। शुक्रवार सुबह विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद मिला। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस...
Read more

6 मील के पास ब्यास नदी में जा गिरी जीप, चालक लापता, तलाश जारी

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: पंडोह के समीप 6 मील क्षेत्र में बीती रात गोभी से लदी एक जीप ब्यास नदी में जा गिरी। हादसे के बाद जीप चालक लापता है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने चालक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। लापता चालक की पहचान कांढ़ी गांव निवासी रमेश चंद...
Read more

कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार : 40 महिलाएं घायल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

Summer express, कुल्लू। रक्षाबंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर मार्ग पर बजउन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में बस...
Read more
1 10 11 12 13 14 447

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.