Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Latest Posts

अंबाला छावनी में चला विशेष सफाई अभियान, कूड़ा और गोबर फेंकने वालों को दी चेतावनी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला | अंबाला छावनी को स्वच्छ और हरित बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर परिषद की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में नगर परिषद के अधिकारियों, पार्षदों, नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि तथा सफाई कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। इस दौरान नेशनल हाईवे से सटी...
Read more

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, जर्जर सरकारी स्कूल भवनों को जिला स्तर पर किया जाएगा कंडम

Summer express, चंडीगढ़ | सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हरियाणा सरकार ने जर्जर और असुरक्षित भवनों को लेकर अहम निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2011 की व्यवस्था में संशोधन करते हुए जिला स्तरीय समिति का पुनर्गठन किया है। नई व्यवस्था के तहत अब जिला स्तर पर ही...
Read more

जेपी नड्डा ने जूस पिलाकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन, सरकार ने मांगों पर सकारात्मक रुख का दिया भरोसा

Summer express, गुरुग्राम | पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और पेपर लीक के खिलाफ सख्त व्यवस्था की मांग को लेकर अनशन पर बैठे इंजीनियर एवं समाजसेवी सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचकर उन्हें जूस पिलाया, जिसके बाद 26 दिनों से जारी अनशन खत्म हो...
Read more

गुरुग्राम में नहरी पानी की चोरी रोकने पहुंचे अधिकारियों पर हमला, पांच घायल

Summer express, गुरुग्राम | गुरुग्राम को पेयजल उपलब्ध कराने वाली एनसीआर नहर पर अवैध रूप से नहरी पानी की चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर कस्सी व लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें...
Read more

मंत्री रणबीर गंगवा बनकर लोगों को ठगने वाले दो साइबर आरोपी गिरफ्तार

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा के नाम का दुरुपयोग कर अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों को झांसे में लेने की कोशिश करने वाले दो साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर थाना पुलिस और सीआईए की संयुक्त टीम ने राजस्थान के अलवर जिले में कार्रवाई करते...
Read more

सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर बोले सीएम सैनी, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Summer express, सिरसा | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा के किन्नू को ज्योग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) टैग मिलने पर प्रदेश के किसानों को बधाई दी। उन्होंने इसे हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह राज्य का पहला फल है, जिसे जीआई टैग की मान्यता मिली है। इससे सिरसा के किन्नू...
Read more

चंद्रशेखर आजाद जयंती कार्यक्रम में कुलदीप वत्स का बीजेपी पर तीखा हमला

Summer express राकेश कुमार शर्मा , करनाल। शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने केंद्र और हरियाणा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और युवाओं के आंदोलन का समर्थन करते हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा...
Read more

अंबाला में 25 ई-बसों से सफर आसान, रोज 1000 लीटर डीजल की बचत

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। हरियाणा में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई गति मिली है। अंबाला में वर्तमान में 25 इलेक्ट्रिक बसें विभिन्न रूटों पर संचालित की जा रही हैं, जिनका बड़ी संख्या में यात्री लाभ उठा रहे हैं। इन बसों के संचालन से जहां प्रदूषण में कमी आ रही...
Read more

छात्राओं के साथ किसी भी तरह की ज्यादती स्वीकार नहीं, सरकार करेगी संज्ञान: ऊषा प्रियदर्शिनी

Summer express, बलिंदर कुमार ,कैथल। दिल्ली में छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शिनी ने कहा कि बहन-बेटियों के साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई गलत घटना हुई है तो सरकार उसका संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई...
Read more

करनाल जिला परिषद में बदला नेतृत्व, प्रवेश कुमारी अध्यक्ष पद से हटीं

Summer express, करनाल। करनाल जिला परिषद की सियासत में लंबे समय से जारी खींचतान का आखिरकार गुरुवार को पटाक्षेप हो गया। जिला परिषद अध्यक्ष प्रवेश कुमारी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बहुमत से पारित हो गया। मतदान में 17 पार्षदों ने प्रस्ताव के समर्थन में वोट देकर अध्यक्ष के खिलाफ अपना विश्वास वापस ले...
Read more
1 … 161 162 163 164 165 … 470

Trending

जसूर ट्रक यूनियन के मंच से राकेश पठानिया का शक्ति प्रदर्शन,चुनावी चर्चाओं पर दिया दोटूक जवाब.. बोले- नूरपुर जन्मभूमि, फतेहपुर कर्मभूमि

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन। जसूर में ट्रक यूनियन के अस्थायी कार्यालय के शुभारंभ के बहाने पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता राकेश पठानिया की मौजूदगी ने क्षेत्र की सियासी चर्चाओं को एक बार फिर गर्म कर दिया। कार्यक्रम में ट्रक यूनियन से जुड़े लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उनके योगदान की सराहना करते हुए...

हिमाचल निकेतन के निजीकरण की तैयारी पर भड़के भाजपा विधायक

 राकेश जम्वाल, बोले- जनता की सुविधा के लिए बनी संपत्तियों को कमाई का जरिया बना रही सुक्खू सरकार पीटरहॉफ, वाइल्डफ्लावर हॉल और एचपीटीडीसी के बाद अब दिल्ली स्थित हिमाचल निकेतन को लेकर सरकार की नीति पर घेरा Summer express/शिमला,-:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने दिल्ली स्थित हिमाचल...

कंगना रनौत की टिप्पणी उनकी मानसिकता दर्शाती है, भाजपा बताए मंडी में ऐसे सांसद को टिकट देने की क्या मजबूरी थी : सीएम मीडिया एडीवाइजर 

सोनिया गांधी की आत्मकथा को राजनीतिक चश्मे से देखने के बजाय उनके 60 वर्षों के जीवन संघर्ष को पढ़ना चाहिए पीटरहॉफ को बेचने के आरोप निराधार, सरकार इसे बेहतर होटल के रूप में विकसित करना चाहती है : कांग्रेस नेता Summer express/शिमला/संजू-: मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा...

ऊना पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 2026 में अब तक 2.25 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Summer express/ऊना, राकेश-: जिला ऊना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने नशा तस्करी के एक मामले में आरोपी अंकुश पराशर और उसके परिजनों से जुड़ी संपत्तियों, बैंक खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को...

कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, DGP से शिकायत; BNS की धाराओं में FIR दर्ज करने की मांग

शिमला, संजू-। मंडी की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिमाचल प्रदेश में विवाद गहरा गया है। इस मामले में कैप्टन अतुल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को लिखित शिकायत सौंपकर कंगना रनौत के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने 10 नवंबर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.