Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Latest Posts

सरकारी नौकरियों में नियुक्ति से पहले डोप टेस्ट होगा अनिवार्य, रिक्त पदों को भरने की तैयारी तेज

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रशासनिक सचिवों के साथ आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में निर्देश दिए कि भविष्य में सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले सभी अभ्यर्थियों का डोप टेस्ट अनिवार्य...
Read more

मुख्यमंत्री सुक्खू की माता संसार देई और विधायक सुधीर शर्मा ने माता संग किया मतदान, अंतिम चरण में दिखा उत्साह

Summer express हमीरपुर, धर्मशाला/ अरविंद/राहुल -:पंचायती राज चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण के तहत शनिवार को कांगड़ा जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की माता  संसार देई (लगभग 88 वर्ष) ने ग्राम पंचायत अमलैहड़ के भवड़ां मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का...
Read more

बारिश के बीच हमीरपुर की 77 पंचायतों में मतदान, युवाओं और महिलाओं में दिखा उत्साह

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:जिला हमीरपुर में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के अंतिम चरण के तहत शनिवार को 77 ग्राम पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया आरंभ हुई, लेकिन बारिश के कारण शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही। कई मतदान केंद्रों पर सुबह के समय...
Read more

हिमाचल के एडवोकेट जनरल अनूप रतन ने पैतृक गांव गंगोट में किया मतदान

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास -:हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल अनूप रतन ने पंचायती राज चुनाव के दौरान अपने पैतृक गांव गंगोट पहुंचकर परिवार सहित मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी को ग्रामीण विकास की आधारशिला बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचने का आह्वान किया।...
Read more

नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ का आरोप,भाजपा ने कांग्रेस सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, संजू -:भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि राज्य सरकार चुनावी व्यवस्था में हस्तक्षेप कर जनता के जनादेश को कमजोर करने का प्रयास कर...
Read more

धर्मगुरु दलाईलामा पर आधारित सेलेब्रेटिंग 90 ईयर्स आफ कम्पैसन लांच

Summer express/राहुल चावला,धर्मशाला-: तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा पर आधारित किताब सेलेब्रेटिंग 90 ईयर्स आफ कम्पैसन की लांचिंग धर्मशाला में हुई। यह किताब बॉम्बे के डा. दिनेश शाहरा ने लिखी है, जो कि उनकी दलाईलामा पर लिखी दूसरी किताब है। इससे पहले भी डा. दिनेश दलाईलामा पर किताब लिख चुके हैं। डा. दिनेश शाहरा ने स्वयं मैक्लोडगंज में...
Read more

मूसलाधार बारिश के बीच पंचायत चुनाव में उमड़ा जनसैलाब,सतपाल सत्ती बोले- जनप्रतिनिधि निभाएं पंच परमेश्वर की भूमिका

Summer express/ऊना, राकेश -: हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के मतदान के दौरान भारी बारिश भी मतदाताओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा...
Read more

केओली पंचायत चुनाव ..सास ने बहू को हराया,ननद ने अपनी सगी भाभी को दी मात

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज की केओली पंचायत चुनाव इस बार सिर्फ वोटों की लड़ाई नहीं रहे, बल्कि रिश्तों की सियासत ने भी लोगों को चौंका दिया।28 मई को संपन्न हुए पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में चुनावों के परिणाम शाम होते-होते सामने आए तो कई...
Read more

हिमाचल में 16 जून से शुरू होगा पहला चरण,डिजिटल तकनीक से पहली बार होगी जनगणना

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।प्रदेश में जनगणना का पहला चरण 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस बार जनगणना प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल तकनीक पर आधारित होगी, जिसमें मोबाइल एप, ऑनलाइन डेटा एंट्री और स्व-गणना जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल की गई हैं।जनगणना के...
Read more

सराज में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत का दावा, जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को घेरा

Summer express/मंडी-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के परिणामों के बाद प्रदेश सरकार और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है और भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस...
Read more
1 65 66 67 68 69 401

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.