Facebook-f Youtube X-twitter

चुराह वन मंडल में बढ़ी तेंदुओं की मौजूदगी, वन विभाग ने रात में बाइक सवारों को बरत

Chamba, Manjur Pathan-:चुराह वन मंडल में हाल के महीनों में तेंदुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे वन विभाग उत्साहित भी है और सतर्क भी। वन क्षेत्रों में बढ़ रही तेंदुओं की मौजूदगी अब सड़कों और कुछ रिहायशी इलाकों में भी दिखाई देने लगी है। कई स्थानों पर तेंदुए रात के समय मुख्य मार्गों पर बेखौफ घूमते हुए देखे गए हैं, जिसे देखते हुए वन विभाग ने लोगों—विशेषकर बाइक सवारों—को एहतियात बरतने की सलाह दी है।

वन विभाग का कहना है कि अंधेरा होने पर तेंदुए अक्सर भोजन और पानी की तलाश में जंगलों से बाहर निकलकर सड़कों को पार करते हैं। ऐसे में अचानक तेंदुए के सामने आने से दुर्घटना या हमला होने का खतरा बना रहता है। विभाग ने सभी पंचायत प्रधानों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें और रात के समय दोपहिया वाहनों से अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दें। यदि यात्रा जरूरी हो, तो लोगों को चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) सुशील कुमार गुलेरिया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि विभाग पिछले काफी समय से तेंदुओं की बढ़ती संख्या पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि तेंदुए अब जंगलों से निकलकर सड़क मार्गों और कुछ बस्ती क्षेत्रों तक भी पहुंच रहे हैं, जो चिंता का विषय है। हालांकि, सही दिशा में किए गए संरक्षण और बढ़े हुए वन आवरण के कारण तेंदुओं की संख्या में यह बढ़ोतरी एक सकारात्मक संकेत भी मानी जा रही है।डीएफओ गुलेरिया ने यह भी स्पष्ट किया कि सुरक्षा के लिहाज से लोगों को सतर्क रहना बेहद जरूरी है। यदि किसी गांव या आबादी के आसपास तेंदुए दिखाई दें, तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके और किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। विभाग की टीमें ऐसे मामलों में तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार रहती हैं।वन विभाग ने जनता से अपील की है कि वे अनावश्यक जोखिम न लें, रात में अकेले बाइक से सफर न करें और वन्यजीवों के प्रति जागरूक तथा संवेदनशील बने रहें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.